जांजगीर जिला के पामगढ़ में भंडारा खाने गए युवक के साथ जमकर मारपीट हुई| घटना में युवक का सिर फुट गया और खून बहने लगा| घायल युवक ने इसकी शिकायत पामगढ़ थाना में की है| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है| घटना पामगढ़ थाना के ग्राम सेंदरी की है|
पामगढ़ में युवक पर जानलेवा हमलाकर फरार होने वाला मुख्य आरोपी पकड़ाया, पूर्व में 02 आरोपी को गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित भोला प्रसाद पटेल पिता फेकूलाल पटेल उम्र 37 वर्ष ग्राम सेन्दरी थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) निवासी ने बताया की गांव के मातेश्वरी चौक के पास दुर्गा बैठाये है | जहां दिनांक 19/10/2026 के रात्रि करीब 08.00 बजे भंडारा मे खाना खाने गया था| वही पर हमारे गांव का भीम यादव पिता लखन यादव पहले से मौजूद था| जो मुझे देखकर पुरानी रंजिश रखते हुये गांली गलौज करने लगा | जिसे गाली गलौज करने से मना किया तो गन्दी-गन्दी गाली देने लगा| साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं अपने हाथ मे पहने चूड़ा से मारपीट किया है| जिससे सिर मे चोट लगकर खून निकला है। घटना को पप्पू कश्यप एवं पिताम्बर कश्यप देखे सुने व बीच बचाव किये है।
पामगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर 2 लोगों ने की सास, बहु और बेटे की पिटाई, तीनों घायल, मामला दर्ज़