CG : चालक ने अचानक मोड़ा ट्रैक्टर टकरा गई सामने आ रही बाइक, हुआ दर्दनाक हादसा, मौके पर हुई युवक की मौत, सामने आया विडियो

धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुरुद बायपास पर तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम बिरेझर निवासी लोकेश साहू के रूप में हुई है।

 

CG : स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, ठेकेदार के शरीर पर गिरा पिघला लोहा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, आया सामने दर्दनाक विडियो

 

स्थानीय जानकारी के अनुसार, लोकेश लंबे समय से बिरेझर पुलिस चौकी में साफ-सफाई का काम करता था। उसकी असामयिक मौत की खबर से परिचितों और क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है। कुरुद बायपास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दुर्घटना का दृश्य कैद हुआ है। सामने आए वीडियो में बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर होती दिखाई देती है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।

See also  शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

 

दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, पिकनिक से लौटते वक्त गई जान

 

घटना की सूचना मिलते ही कुरुद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद बायपास मार्ग पर वाहनों की गति और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। ट्रैक्टर चालक की भूमिका और टक्कर के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।