अकलतरा में टैंकर ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल

जांजगीर जिला के अकलतरा के मिनीमाता चौक में शुक्रवार की दोपहर पेट्रोल टैंकर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया| जिससे मौके पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई| जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया| सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या समाज के लोग पहुंचे | इसकी जानकारी मिलते ही तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से बात की और आर्थिक मदद की| घटना अकलतरा थाना की है|

अकलतरा में ट्रक के लेन-देन को लेकर दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास

मिली जानकारी के अनुसार नरियरा निवासी राकेश टंडन पिता सुखसागर टंडन उम्र 35 साल अपने एक और मित्र के साथ  बाइक में सवार होकर अकलतरा की ओर जा रहे थे | इसी दौरान मिनीमाता चौक में शर्मा पेट्रोल पंप के सामने  पेट्रोल टैंकर UP 65 KT 6566 ने अपनी चपेट में ले लिया| जिससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई | जबकि दूसरा युवक घायल हो गया| सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे| जानकारी के बाद मौके पर सामाजिक कार्यकर्त्ता और परिजन पहुंचे और घटना को लेकर अपना रोष जताया| इसी जानकारी अकलतरा तहसीलदार अविनाश चौहान ने परिजनों को शांत कराया और तत्काल राहत राशी दी गई|
See also  CG : कोर्ट परिसर में चला चाकू, दो सगे भाइयों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, मचा अफरा-तफरी का माहौल, बड़े भाई को हिरासत में