CG : टमाटर से भरी एक पिकअप पलटी, टमाटर लुटने ग्रामीणों की मची होड़, सामने आया विडियो

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नेशनल हाईवे-343 पर टमाटर से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद वाहन में लदे टमाटर सड़क पर बिखर गए, जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बीच टमाटर उठाने की होड़ मच गई। घटना बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र के अधौरा गांव की बताई जा रही है।

 

गढ्ढे में पलटी शराब से भरी कार, कार चालक मौके से फरार, शराब लूटने की लोगों की मची होड़, सामने आया विडियो

 

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन अंबिकापुर से टमाटर लेकर झारखंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान एनएच-343 पर अधौरा गांव के पास वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद टमाटर बिखरने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए और टमाटर समेटने लगे।

 

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में शराब का संदेह में लूटने की मची होड़, खोला तो निकला बिस्कुट, राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

 

See also  आग लगाकर की जान देने की कोशिश, पुलिस जवान गंभीर हालत में अंबिकापुर किया गया रेफर

घटना के बाद पिकअप चालक के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और चालक वहां से क्यों चला गया, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।