आस्था, पति की दीर्घायु और अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व है ‘करवा चौथ’. लेकिन इस पावन त्योहार के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कानपुर से दो ऐसे अनोखे और हाई-वोल्टेज ड्रामे सामने आए हैं, जिन्होंने स्थानीय पुलिस और जनता दोनों को हैरत में डाल दिया. मंधना पुलिस चौकी में करवा चौथ की शाम पारिवारिक विवाद पहुंचे. पहला मामला एक ही पति की तीन-तीन पत्नियों के बीच “पहली पूजा कौन करे” के अधिकार को लेकर छिड़ी जंग का था. इस मामलों में पुलिस चौकी में ड्रामा चलता रहा.
शादीशुदा महिला ने करवा चौथ पर प्रेमी से रचाई शादी, मचा हंगामा, हुई मारपीट, पहुंची पुलिस
पहला मामला कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का है. यहां युवक की पहली शादी के कई साल बाद तक जब कोई संतान नहीं हुई, तो उसकी पहली पत्नी ने खुद पहल करते हुए अपनी सहेली से पति की दूसरी शादी करवा दी. दूसरी पत्नी से युवक को एक बेटी हुई. इस बीच युवक ने एक तीसरी महिला से भी गुपचुप तीसरी शादी कर ली. करवा चौथ के दिन तीसरी पत्नी भी अचानक घर आ धमकी. इसके बाद तीनों पत्नियों के बीच इस बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई कि करवा चौथ की पूजा में पहले पति का चेहरा कौन देखेगी और पहले व्रत कौन तोड़ेगी.
प्रेग्नेंट महिला और करवा चौथ: शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए उपवास से पहले
मामला घर से निकलकर मंधना पुलिस चौकी जा पहुंचा. दो पत्नियां चौकी के अंदर पुलिस के सामने पति पर अपना हक जताती रहीं, जबकि तीसरी पत्नी बाहर खड़ी रही. पुलिस के समझाने के बाद जब वे बाहर निकलीं, तो बीच सड़क पर फिर से तीनों के बीच तू तू-मैं मैं होने लगी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी हंगामे के बाद आखिरकार तीनों महिलाओं ने आपसी सहमति से एक साथ बैठकर पूजा करने और व्रत खोलने का रास्ता निकाला. हालांकि, बिठूर इंस्पेक्टर ने इस संबंध में किसी भी आधिकारिक शिकायत से अनभिज्ञता जताई है.
करवा चौथ के दिन पति का इंतजार करते-करते पत्नी की मौत की खबर से टूटा परिवार