करवा चौथ पर भाई का आया फोन कहा भइया मुझे बचा लो पत्नी मरवाना चाहती है, कहते ही कटा फोन, फिर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश

करवा चौथ पर जहां पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी व्रत रखती है, वहीं क्षेत्र के गांव अटलपुर में इसी दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव निवासी 28 वर्षीय दूधिया श्रवण कुमार की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव जतनपुर चिकावटी के पास रेलवे लाइन के नजदीक मिला। मौत से पहले श्रवण ने अपने बड़े भाई प्रवीण कुमार को फोन कर कहा था, ‘भइया, मुझे बचा लो। कुछ लोग मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं। मुझे मारने आए हैं और मेरी पत्नी मुझे मरवाना चाहती है।’ इसके बाद फोन कट गया। भाई ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर तलाश की तो श्रवण मृत अवस्था में पड़ा मिला।

 

करवा चौथ पर सास बहू को सरगी में जरूर दें मीठी मठरी, नोट करें आसान रेसिपी

 

परिजनों ने पत्नी पर गांव के युवकों से पिटवाकर हत्या कराने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था और मामला थाने तक पहुंचा था। हालांकि, हर बार समझौते के जरिए विवाद सुलझा लिया जाता था। सूचना पर एसपी सिटी आदित्य बंसल और सीओ गभाना सृष्टि जैन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

See also  दिल्ली-NCR को बड़ी सौगात! सोनीपत, पानीपत, मानेसर और पलवल तक दौड़ेगी मेट्रो और नमो भारत

 

 

गांव अटलपुर निवासी श्रवण कुमार दूध बेचने का काम करता था। उसके बड़े भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि श्रवण और उसकी पत्नी अंजलि के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कभी पत्नी घर आ जाती थी तो कभी नाराज होकर मायके चली जाती थी। दोनों के बीच पहले भी झगड़े हो चुके थे। मामला थाने तक पहुंचने के बाद भी हर बार किसी तरह समझौता कराकर विवाद निपटा दिया जाता था। उन्होंने बताया कि विवादों का सिलसिला थम नहीं रहा था। अब करवा चौथ के दिन श्रवण की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, पूर्व में हुए विवादों और थाने में समझौते के संबंध में पुलिस की ओर से अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

पत्नी ने करवाचौथ पर खरीदारी के लिए मांगे 50 हजार नहीं दिए तो फोड़ा पति का सिर

 

मृतक के भाई प्रवीण ने आरोप लगाया कि बुधवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान पत्नी ने गांव के ही दो-तीन युवकों से श्रवण की पिटाई कराई थी। गुरुवार को अंजलि अपने पति श्रवण को साथ लेकर सासनी में एक रिश्तेदार के यहां गई थी। वहां से लौटते समय लोधा क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के पास एक ट्यूबवेल पर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान श्रवण के साथ मारपीट की गई। गुरुवार दोपहर करीब 3:26 बजे श्रवण ने अपने बड़े भाई प्रवीण को फोन किया। उसने घबराई हुई आवाज में मदद मांगते हुए कहा कि कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसे जान से मारने आए हैं।

See also  सीबीआई की टीम ने गोरखपुर एनएचएआई के मैनेजर वृजेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज किया केस

पति-पत्नी के रिश्ते को किया कलंकित

करवा चौथ के दिन हुई इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस दिन पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और विश्वास की कामना की जाती है, उसी दिन श्रवण की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए। परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने कुछ युवकों के जरिए श्रवण की पिटाई कराई और उसकी हत्या करवा दी।

परिवार का कहना है कि पहले भी विवाद होते रहे और समझौते के बाद मामला शांत हो जाता था, लेकिन इस बार घटना ने भयावह रूप ले लिया। मौत से पहले भाई को किया गया फोन और उसमें मदद की गुहार अब मामले की जांच के अहम बिंदु हैं। हालांकि, श्रवण की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी भूमिका रही, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद होगी कार्रवाई

एसपी सिटी आदित्य बंसल और सीओ गभाना सृष्टि जैन ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। लोधा कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

See also  अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवरः मुख्यमंत्री

 

 

शादीशुदा महिला ने करवा चौथ पर प्रेमी से रचाई शादी, मचा हंगामा, हुई मारपीट, पहुंची पुलिस