जांजगीर कप्तान का धमाकेदार शतक, दंतेवाड़ा को दिया 305 का लक्ष्य, अंडर 14 जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट आज दल्लीराजहरा में जांजगीर और दंतेवाड़ा के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में जांजगीर जिले की टीम की शानदार शुरुआत के बाद तीसरे डाउन पर आए कप्तान मोहम्मद असद ने शानदार पारी खेल का रुख बदल दिया | उन्होंने 6 छक्कों और 12 चौके की मदद से 104 गेंदों पर 135 रन बनाए। सबसे बड़ी टीम ने आठ विकेट खोकर 50 ओवर में 305 रन बनाए।

 

दंतेवाड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले जांजगीर की टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया जांजगीर जिला की शुरुआत बहुत धीमी रही। ओपनिंग में उतरे सलामी बल्लेबाज मीत कुमार सोनी और दीपेंद्र कुमार राय ने टीम को धीमी शुरुआत दी। सात ओवर में दीपेंद्र कुमार भुवन कार्तिक की गेंद पर lBW आउट हो गए। दीपेंद्र 23 गेंद का सामना करते हुए एक चौकों की मदद से 6 रन ही बना पाए।

 

See also  तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सायकल सवार को मारी जोरदार ठोकर, बुजुर्ग की हुई मौत

फस्ट डाउन पर उतरे पियूष साहू भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए| उन्होंने 35 गेंद का सामना करते हुए केवल 5  रन बनाए और ऋत्विक कश्यप की गेंद पर पृथ्वी को कैसे थमा बैठे। इस समय टीम का स्कोर 2 विकेट पर 39 रन था। तीसरी डाउन पर आए कप्तान मोहम्मद असद ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाये। मैदान के चारों ओर चौकों छक्कों की बारिश करते रहे। दूसरे छोर पर ओपनिंग बल्लेबाज मीत सोनी का भी बल्ला बोलना शुरू कर दिया। दोनों ने मिलकर टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली। दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 159 रन तक पहुंचा दिया था।

 

31 में ओवर की आखिरी गेंद पर पृथ्वी की गेंद पर कृषिव को कैच थमा बैठे। मीत सोनी ने महत्वपूर्ण 72 गेंद का सामना करते हुए 6 चौकों की मदद से 45 रन बनाए। कप्तान एक ओर से पारी को संभाले हुए थे और लगातार गेंदबाजों पर हावी हो रहे । उन्होंने आयुष और अक्षत मिश्रा के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 271 रन तक पहुंचा।

See also  छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

 

43 ओवर में कप्तान असद भुवन की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद 50 ओवर में जांजगीर टीम ने 8 विकेट होकर 305 रन बनाएं। टीम के लिए आयुष ने 11 गेंद में 2 चौकों की मदद से 13 रन बनाएं, अक्षत ने 13 गेंद में 2 रन बनाए, सृजन ने 12 गेंद में 7 रन बनाए, अक्ष ने 12 गेंदों में 7 रन बनाएं, सारंग में 18 गेंद में 13 रन बनाएं और योगेंद्र ने 6 गेंद में दो चौकों की मदद से 10 रन बनाए। सारंग और योगेंद्र नाबाद रहे। जांजगीर टीम दंतेवाड़ा को 305 रनों का लक्ष्य दिया है।

 

 

लाइव मैच देखने के लिए यहां क्लिक करें