नवागढ़ : स्कूल में चोरों का धावा, ताला तोड़कर घटना को दिया अंजाम, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज़

जांजगीर जिला के नवागढ़ में एक स्कूल में ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है| प्राचार्य की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है| घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा की है|

 

डेयरी फार्मिंग लोन योजना, गाय, भैंस, भेड़, बकरी के आधार पर बैंक करती है फाइनेंस, पैसा सीधे खाता में

 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा में प्रचार्य देव सिंह दिग्रस्कर ने शिकायत में बताया की दिनांक 16.03.2024 को नव दुर्गा कम्प्यूटर जांजगीर से स्पीकर, टावर, जेब्रोनिक, यूपीएस बैटरी, कम्पलीबल कार्ड, सीपीयू रिपेरिंग, प्रोजेक्टर, पीडी सनडिस्क 64 GB, डेल कि – बोर्ड, डेल माउस को खरीदे थे| जिसमें से स्पीकर, टावर, जेब्रोनिक को बरामदा में रखे थे| दिनांक 02.11.2026 को शाम 05/00 बजे स्कूल को बंद करके स्टाफ सहित अपने – अपने घर चले गये और चाबी को चपरासी सुनिल कुमार सूर्यवंशी को दिये थे|

See also  बिलासपुर में खाद माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में पकड़ा गया अवैध स्टॉक

 

अजाक्स भवन भोपाल में कथित अवैध कब्जा, तोड़फोड़ एवं आपराधिक घटनाक्रम पर सख्त कार्रवाई की मांग

 

दूसरे दिन दिनांक 03.11.2026 को सुबह करीबन 08/00 बजे चपरासी सुनिल सामने का दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो पीछे का चैनल गेट का ताला टुटा हुआ था और बरामदा में रखे स्पीकर नही था, कहकर शिक्षक सुमेंद कुमार पटेल को बताया, उसके बाद सुमेंद कुमार पटेल सर मुझे फोन करके चोरी हो गया है कहकर बताया, तब मैं अपने स्कूल टाईम दोपहर 12/00 बजे आया तो देखा कि पीछे का चैनल गेट का ताला टुटा हुआ है और बरामदा में रखे स्पीकर, टावर, जेब्रोनिक नही था । कोई अज्ञात चोर रात्रि में चोरी कर ले गया है |  फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है|

 

पामगढ़ : दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर रहे 2 चोर आ धमका मालिक, बाहर से कुंडी लगाकर बुलाया लोगों को, दोनों चोर पहुंचे जेल

See also  गणेश चतुर्थी पर नहीं मिलेगी छुट्टी, कलेक्टर ने आदेश जारी किया