एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

बलरामपुर। बलरामपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुसमी के डुमरखोली गांव में प्रदूषित पानी के सेवन से एक बच्चे सहित परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई है।


वहीं पिछले एक महीने में उल्टी और दस्त से 6 मौतें हुई हैं। स्थानीय लोगों ने गंदा पानी होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यहां पानी गंदा है। वहीं कुसमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कहना है कि डुमरखोली पंचायत में 16 हैंड-पंप स्थापित किए गए हैं।

See also  पामगढ़ को मिला 3 नए डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की 361 नए डॉक्टरों की पदस्थापना सूची