छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं के साथ खारुन नदी के तट पर पुण्य स्नान कर प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की । इस अवसर पर उनके साथ पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, विधायक विकास उपाध्याय भी मौजूद रहे. साथ ही सीएम बघेल ने ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की. खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के बाद नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की.
खारुन नदी के तट पर हर साल की तरह भव्य मेले का आयोजन भी किया गया हैं, इस मेले में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम जैसे शिवमहापुराण, रुद्राभिषेक, गंगा आरती, नृत्य-नाटिका शिवगंगा, रामलीला समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रात भर किया गया। सरकारी तौर पर मनाए जा रहे इस आयाेजन के लिए घाटों की साफ सफाई, लाइट की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, गोताखोरों की व्यवस्था एवं सभी सांस्कृतिक एवम धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी महादेव घाट पर पुन्नी मेला का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन इस बार आयोजन को सरकारी रंग देकर इसे काफी आकर्षक बना दिया गया है। खारुन नदी पर मेले की सुबह पुण्य स्नान के पहले सोमवार को रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी कलाकारों में रातभर दर्शकों का मनोरंजन किया। हटकेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार की सुबह विशेष पूजा और महाआरती के बाद मेले का विधि विधान से शुभारंभ किया जाएगा। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालु नदी में कार्तिक स्नान करके महादेव के दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद लोग मेले का आनंद लेंगे।