Johar36garh| अकलतरा के झूलन पकरिया में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है | इस दौरान समाज के होनहार बच्चों को खेल कूद, पढ़ाई , पत्रकारिता, वीरता, समाजसेवा पुरस्कारो के साथ सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। साथ ही जिसमे क्षेत्र एवं आसपास के सभी पन्थी नृत्य पार्टी ,प्रवंचनकर्ता, संत महात्मा , सम्मानित ब्यक्ति ,युवा साथी गण एवम समस्त श्रोतागण को सतनाम समिति पकरिया द्वारा आमंत्रित किया गया है | सतनाम युवा संगठन पकरिया के सरंक्षक बसन्त सुमन , विजय बंजारे, सोनाराम सुमन, दिलेराम बंजारे, अध्यक्ष विक्रम बंजारे ने बताया की जयंती कार्यक्रम में 17 दिसम्बर को पोड़ीदाल्हा पंथी नृत्य पार्टी का वही 18 दिसम्बर को जलेस्वरी बाई पार्टी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है।
सनी सूर्यवंशी की रिपोर्ट
