छात्रा से दुष्कर्म के बाद फोटो खींचकर ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार व सहयोगी की तलाश

Johar36garh (Web Desk) छत्तीसगढ़ के भिलाई सुपेला में दुष्कर्म के बाद छात्रा का अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| वही उसके सहयोगी की तलाश की जा रही है | मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक पर दोस्ती करना 12वीं की छात्रा को जीवनभर के लिए दुख दे गया। युवक पर भरोसा कर छात्रा उसके साथ नेहरु नगर चली गई। दरिंदे अपने दोस्त के मकान में ले जाकर उसके साथ हैवानियत पर उतर आया। छात्रा की अस्मत लूट ली। इतना ही नहीं अश्लील फोटो खींचकर परिजन तक को ब्लैकमेल करने लगा। पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में की। पुलिस ने आरोपी विश्वरंजन प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं ब्लैकमेलिंग में उसका सहयोग करने वाले दोस्त विकास की तलाश पुलिस कर रही है।

सुपेला टीआई गोपाल वैश्य ने बताया कि 9 जून 2019 की घटना है। पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि दरिंदे से पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई। सेक्टर-6 पॉवर जिम में पंजा कुश्ती स्पर्धा थी। दोनों देखने पहुंचे थे। वहीं पहली बार मुलाकात हुई। बीकॉम की पढ़ाई कर रहा दरिंदा विश्वरंजन बातचीत करने के बहाने उसे होटल ले जाना चाहता था। किशोरी ने उसे मना कर दिया। फिर उसे झांसा दिया कि नेहरू नगर में दोस्त का मकान है, वहीं चलते है। कहा कि नाश्ता भी करेंगे और बातें भी। झांसे में आकर किशोरी उसके साथ चली गई। कमरे में उसका कोई दोस्त नहीं था।

See also  कार्यवाही के इन्तजार में बैठा रोजगार सहायक, पखवाड़े भर बाद भी नहीं हुई मारपीट की FIR, VIDEO

पुलिस ने बताया कि आरोपी विश्वरंजन ने दरिंदगी के बाद उसकी अश्लील फोटो बना लिया। किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। किशोरी अपना दर्द दबाए रखी। पुलिस ने बताया कि किशोरी ने मोबाइल पर बातचीत करना बंद कर दिया। तब विश्वरंजन ने उसकी अश्लील फोटो को अपने दोस्त विकास के मोबाइल पर भेज दिया। फिर विकास ने उस अश्लील फोटो को पीडि़ता के परिजनों को भेज दिया। उनसे पैसे की मांग करते हुए ब्लैकमेल करने लगा। तब घटना की पूरी जानकारी पीडि़ता ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों के साथ थाना में शिकायत दर्ज कराई।(ए)