मस्तूरी जयराम नगर के स्कूल में फांसी के फंदे पर झूलती मिली छात्र की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

Johar36garh (web Desk)| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के मस्तूरी में संत जोसेफ स्कूल जयराम नगर में एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।  जब उसकी लाश कमरे में फांसी के फंदे पर झूलते हुए अन्य छात्रों ने देखा तो हैरान रह गए।

मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतक जांजगीर सिवनी का रहने वाला है।उसका नाम दिलेश्वर मरावी बताया जा रहा है। संत जोसेफ स्कूल में नवमीं क्लास में पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि क्लास नहीं आने पर जब उसकी पतासाजी की तो छात्रों ने उसे फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा। फिलहाल मस्तूरी पुलिस शव को बरामद कर लिया है। वहीं अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। 

See also  Janjgir : माँ को रंगरेलियां मनाते देखा बच्चे ने, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, पैर में पत्थर बांधकर फेंका कुएं में