मुख्यमंत्री ने मीडिया की भूमिका की सराहना की और आगे भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की

Johar36garh (Web Desk)|मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से राज्य के समाचार पत्रों के सम्पादकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार के प्रयासों और लॉकडाउन के संबंध में चर्चा कर उनसे सुझाव लिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को जागरूक करने में मीडिया की भूमिका की सराहना की और आगे भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की।

See also  रायपुर : अर्थाभावग्रस्त कलाकारों-छात्रों से छात्रवृत्ति प्रोत्साहन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित