Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिले के अकलतरा में कोरोना वायरस को फैलाने से रोकने देशब्यापी लॉकडाउन में कामकाज सहित तमाम चीज़े टप पड़े है। जिसके चलते रोजमर्रा कमाने खाने वाले परिवारों के सामने अन्न सकंट उत्पन्न हो गयी है।
जिसकी जानकारी नगर पालिका अकलतरा के वार्ड नंबर 15 के पार्षद विजय खांडेल को हुई तो उन्होंने ने अपने वार्ड के जरूरतमंद लोगो के कई परिवारों को तत्काल उनके घर जाकर पहले तो मॉस्क बांट कर उसे उपयोग करने को कहा साथ ही राशन में चावल आलू , तेल, दाल, प्याज सहित राशन सामग्री का वितरण किया गया । साथ ही पार्षद विजय खांडेल ने लॉकडाउन पर वार्डवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनसे संपर्क करने की बात कही है।
