माना में दोस्त को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से किया हमला 

JOhar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना में एक दोस्त ने अपने साथी की कुदाली मार कर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने बाद आरोपी फरार हैं जिसकी तलाश माना पुलिस कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना माना थाना क्षेत्र की घटना है। मृतक बिहार का रहने वाला जितेंद्र शर्मा हैं| जबकि उसका दोस्त यूपी निवासी राजन कुमार है | दोनों एक साथ माना बस्ती के एक मकान पर रहता था। दोनों बढ़ई का काम करते थे और लाॅकडाउन होने की वजह से घर पर ही रह रहे थे। संदेह जताया जा रहा हैं कि दोनों का आज किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, इस दौरान आरोपी ने जितेंद्र शर्मा के उपर कुदाली से हमला कर दिया होगा। हमले में मृतक के सर पर गहरी चोट लगी है, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर माना थाना पुलिस पहुंची हुई हैं जो शव का पंचनामा कर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस भी आशंका जता रही हैं कि मृतक के साथी ने ही हत्या को अंजाम दिया होगा और घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस संदेही की तलाश कर रही है। 

See also  CG : बकरा-बकरी चोरी के शक में 2 लोगों की जमकर मारपीट, धुप में बिठाया, विडियो वायरल