सोए हुए दुधमुंही को डाला टंकी में, बड़ी मां निकली हत्यारिन, खुद को बच्चा नहीं होने के जलन से दिया अंजाम

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में एक दूधमुंही बच्ची को पानी टंकी में डालकर उसकी हत्या करने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृत बच्ची की सगी बड़ी मां निकली, जो खुद को बच्चा नहीं होने के जलन भावना में आकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने आज इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गत 21 अप्रैल को ग्राम टेमरी में एक साल की बच्ची गीतांजलि साहू का घर की छत में रखे पानी टंकी में शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में प्रारंभिक जांच से संदेह था कि इस वारदात के पीछे किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस ने जब इस मामले में एक-एक करके उसके घर के सभी सदस्यों से पूछताछ की। पुलिस ने जब मृत बच्ची की बड़ी मां राजेश्वरी साहू से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि मृत बच्ची का पिता मनोज साहू अपने दो भाइयों के साथ परिवार में रहता था। तीनों भाइयो में मनोज सबसे छोटा था।

See also  अब छत्तीसगढ़ में हर साल 10,000 युवा सीखेंगे आधुनिक तकनीक, आईटीआई कॉलेजों में आएगा बड़ा बदलाव

सबसे बड़े वाले भाई की पहले ही शादी हो गई थी, उसके बच्चे भी है, वही मनोज और उसके मंझले भाई अनुज का 3 साल पहले एक साथ विवाह हुआ था। मनोज साहू की एक साल की बच्ची थी लेकिन पिछले तीन साल से अनुज की पत्नी राजेश्वरी साहू को संतान नहीं हो रहा था। संतान प्राप्ति के लिए राजेश्वरी ने कई इलाज व उपाय भी किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके चलते राजेश्वरी अपने देवर मनोज व उसकी पत्नी से जलन भावना रखती थी। इसी जलन भावना के चलते उसने उसकी बच्ची की हत्या करने का मन बना लिया और घटना वाले दिन बच्ची को सोये स्थिति में अकेले छोड़कर उसकी मां जब नहाने चली गई उसी दौरान राजेश्वरी बच्ची को सोये स्थिति में उठाकर छत में ले गई और पानी टंकी के अंदर डालकर ढक्कन लगा दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्यवाही कर रही है।

See also  मजदूरों की बहाली के आश्वासन के बाद शांत मामला, कल होगा प्रशासन और प्रबंधन के बीच बैठक