रवि भारद्वाज ने सीएम कोष में दिया एक लाख एक हजार

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रवि परसराम भारद्वाज ने कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सहायता कोष  में एक लाख एक हजार रूपए प्रदान किए है। कोरोना वायरस की वजह से पैदा स्थितियों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान में तेजी आई है।


उन्होंने कहा है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से आज पूरा विश्व जूझ रहा है। इस महामारी को छत्तीसगढ़ में पांव पसारने से रोकने के लिए राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य अमला लगातार  पुरजोर तरीके से लगा हुआ है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील किया है कि शासन प्रशासन के दिशा निर्देश व  सोसल डिस्टेंस का पालन सही तरीके से व मास्क का उपयोग करने को कहा है।

See also  विनेश फोगाट के सामने आप ने कविता दलाल को उतारा