Johar36garh (Web Desk)| गुरु घासीदास विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वर्तमान आपदा स्थिति में सेमेस्टर परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए अधिसूचना निकाली गई है जिसको लेकर समस्त छात्र छात्राएं तथा छात्र परिषद निम्नलिखित अनुशंसा करते हैं :-
1. विश्वविद्यालय में सभी विषयों के विगत सेमेस्टर के अब तक ATKT परीक्षा तथा वर्तमान सेमेस्टर की दूसरी आंतरिक परीक्षा (2nd Internal Examination ) नहीं करवाई गई है वही विधि संकाय तथा अभियांत्रिकी संकाय मे जहां बेक सिस्टम( Back System ) हैं ऐसी स्थिति में जनरल प्रमोशन की प्रणाली कैसे लागू की जाएगी जिससे छात्रों के भविष्य तथा कैरियर पर प्रभाव ना पड़े ; यह विश्वविद्यालय प्रशासन स्पष्ट करें ।
2. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई अधिसूचना मे अटेंडेंस प्रणाली किस प्रकार बनाई जाएगी उस पर मल्टीप्लिकेशन फैक्टर का उपयोग किया जा रहा है परंतु यह स्पष्ट और सटीक नहीं है तथा इसका प्रयोग कैसे किया जाएगा यह स्पष्ट करें जिससे छात्र-छात्राओं क्या उपस्थिति प्रतिशत पर किसी भी प्रकार का प्रभाव ना पड़े।
3. अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं की परीक्षा 8 जुलाई 2020 के बाद से करने की बात की गई जिसके लिए छात्र-छात्राओं को दिनांक 1 जुलाई से 7 जुलाई तक डाउट क्लियर क्लास के लिए समय दिया गया है पूर्व में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा गाइडलाइन दी गई थी कि छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन अध्ययन करवाया जाए परंतु ऐसा ना करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा ज्यादातर विभागों में केवल पीडीएफ देकर ही खानापूर्ति की गई तथा दूरदराज के छात्र-छात्राओं को जहां इंटरनेट सुविधा नहीं पहुंच सकती है वह अध्ययन करने में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अतः छात्र परिषद यह मांग करता है कि सेमेस्टर परीक्षा से पूर्व 10 से 20 दिन की सामान्य क्लास लगाई जाए जिसमें छात्र-छात्राओं को विषय से संबंधित अध्ययन तथा उसमें हो रही परेशानियों तथा दिक्कत से अध्यापक रूबरू हो जिससे छात्र-छात्राएं सेमेस्टर परीक्षा देने में व्यवस्थित तरीके से अग्रसर हो।
4. अधिसूचना में प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं को जनरल प्रमोशन देने की बात कही है तथा अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को परीक्षा में सम्मिलित होने की बात की गई है यदि परीक्षा आयोजित होती है तो क्या छात्र-छात्राओं को संक्रमण का खतरा नहीं होगा ऐसे में छात्र-छात्राएं यह भी मांग कर रहे हैं कि अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं का जनरल प्रमोशन हो परंतु पूर्व में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में स्पष्ट लिखा था कि ऐसा नहीं किया जा सकता हैं इस परिस्थिति में छात्र परिषद या मांग करता है कि अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं की परीक्षा आयोजित करने पर संक्रमण का खतरा बढ़ेगा ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन इनकी कोई दूसरी व्यवस्था वैकल्पिक व्यवस्था कराए जिससे छात्र-छात्राओं को शारीरिक रूप से बाध्यता ना देते हुए परीक्षा कराई जाए तथा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं का बीमा भी कराये l
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निकाली गई अधिसूचना (Office Memorandum) Ref No.13 /Academic/2020 Dated- 12.05.2020) मैं उपरोक्त सभी विषयों से संबंधित जो सूचना दी गई है विश्वविद्यालय छात्र परिषद प्रशासन से निवेदन करता है कि वर्ष में पुनः विचार करें तथा संबंधित प्रणाली को लागू करने हेतु स्पष्ट तथा व्यवस्थित निर्देश दें उपरोक्त सभी बिंदु अधिसूचना निकालने के पश्चात छात्रों से मिली प्रतिक्रिया तथा उनकी मांग को मध्य नजर रखते हुए प्रशासन को इस पत्र के माध्यम से प्रेषित की गई है अतः विश्वविद्यालय छात्र परिषद प्रशासन से इस पर जल्द से जल्द सकारात्मक पहल की अपेक्षा रखता है एवं छात्र एवं छात्र प्रतिनिधि मंडल तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ बैठक की मांग करता है l
