क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर जाने को भागा पहुंचा अस्पताल, जाने कैसे 

Johar36garh (Web Desk)| रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ में एक युवक क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागकर घर जा रहा था |  इसी दौरान उसका एक्सीडेंट हो गया और वह घर की बजाय हॉस्पिटल पहुंच गया | मामला  ग्राम कुडेकेला के हाई स्कूल में स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर का है |

मिली जानकारी के अनुसार धर्मजयगढ़ विकास खण्ड के ग्राम कुडेकेला के हाई स्कूल में स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर का बताया जा रहा है , जहाँ 14 दिन का क्वाराइन्टेन पूरा होने से पहले सबकी आंखों में धूल झोंक कर गुरुवार रात करीब 09 बजे गुजरात से लौटे शैलेंद्र राजपूत क्वारेन्टीन सेंटर से भाग कर परिजनों से मिलने अपने घर मिलने जा रहा था, की वृंदावन-छाल के  पास अज्ञात वाहन ने शैलेन्द्र राजपूत की बाईक को ठोकर मार दी।
मोटरसाइकिल सवार शैलेंद्र राजपूत एवं एक अन्य व्यक्ति काफी हद तक चोटिल होकर सड़क पर पड़े हुए थे की कुछ राहगीरों की नजर उन पर पड़ी जिसके बाद 112 को कॉल किया गया , 112 की मदद से दोनो युवकों को गंभीर हालात में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र छाल लाया गया गया है। जंहा उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें रायगढ़ रेफर कर दिया गया है ।

See also  नक्सलियों संग सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी, जंगल में देर-देर तक गोलाबारी