Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित किये गए परीक्षा परिणाम में भारतीय विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लगरा का छात्र चंद्रप्रकाश साहू ने कक्षा 12 वी में गणित संकाय में 88.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हायर सेकंडरी के हर्ष पटेल 88.%4 प्रतिशत ,अंकिता चंद्राकर 79.%4 प्रतिशत, राजनंदनी पटेल 79 .%2 प्रतिशत , प्रीति साहू 79.%5 प्रतिशत , मणिराज चंद्राकर 65 % प्रतिशत अंक अर्जित किया है। साथ ही हाई स्कूल से तृप्ति श्रीवास 80.3 प्रतिशत, कार्तिक साहू 79.%6 प्रतिशत , आरती यादव 79.%3 प्रतिशत , मनीष पटेल 77.% प्रतिशत , पवित्रा पटेल 74.%1 प्रतिशत ,विकास साहू 74.%1 प्रतिशत के साथ कुल टोटल प्रथम श्रेणी में 12 व द्वितीय श्रेणी में 13 रहे है। वही अन्य विद्यार्थियों ने भी भी विशेष योग्यता के साथ सफलता अर्जित की विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 12 वी के छात्र चंद्रप्रकाश ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी लगन , मेहनत माता पिता और विद्यालय के गुरूजनो को दिया। उसकी इस सफलता पर उनके माता पिता ,गुरुजन और मित्रों ने बधाई प्रेषित की है। साथ ही विद्यालय के संचालक गणेश पटेल ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।