अकलतरा में दुधमुँहे बच्चे की मौत, होम आईसोलेशन में था परिवार VIDEO

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला अकलतरा के पचरी (खोड़) में बीती रात ढाई वर्ष बच्चे की मौत हो गई| पूरा परिवार होम आईसोलेशन था |  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  जांच किया |  बच्चे में किसी प्रकार के संक्रमित होने के लक्षण नहीं दिखाई दिए | 

मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत (पचरी खोड़) के निवासी संदीप कंवर अपने पत्नी व ढाई साल के बच्चे के  उत्तरप्रदेश के इलाहबाद कमाने खाने गया हुआ था|  वो 16 जून को अपने घर पचरी पूरे परिवार के साथ लौटा था।  जिसके बाद से पूरे परिवार होम आईसोलेशन में थे। बच्चे  की माँ ने बताया कि अपने ढाई साल का बेटा अमीर को बीते रात 10 बंजे दूध पिलाई उसके बाद बच्चा सो गया था फिर  3 बजे रात जब महिला नींद से जगी तो बच्चे को दूध पिलाने के लिए उठायी तो बच्चा नहीं उठा | महिला ने इसकी जानकारी घर के अन्य लोगों को दी | सुबह होते ही घटना के जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया और वहाँ आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम पचरी गांव पहुचे| जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मी आरएमए विकास पांडेय ने मौत की पुष्टि की | लैब टैक्नीशियन चंदिका प्रसाद कुरै Rho अमर टैगोर ने माँ बच्चे का कोविड सैंपल लिया|  जिसमें रिपोर्ट निगेटिव पाया गया । बच्चे की मौत के बाद घर और गांव में मातम पसरा है |
See also  छत्तीसगढ़ में थाना प्रभारी सहित उसके दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव, एक ट्रैफिक का जवान भी संक्रमित