बनाहील में घर के पास जुआ खेलने से मना करने पर मारपीट, 2 बेटे सहित माँ घायल

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला अकलतरा के बनाहील में गुरुवार की देर रात घर के बाहर जुआ खेलने से मना करने पर 2 युवकों ने डण्डा और रॉड माँ सहित उसके बेटे पर हमला कर दिया | जिससे 1 गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि माँ-बेटे को मामली चोट आई है | घटना मुलमुला थाना का है |

मिली जानकारी के अनुसार बनहिल निवासी विनोद मरकाम पिता ठण्डा राम के घर के पास तनौद निवासी खिलावन साहू कुछ लोगों के साथ जुआ खेलने के लिए आ रहे थे, जिसका विरोध करने पर वह गाली-गलौच करना शुरू कर दिया | कुछ देर बाद वह अपने एक अन्य साथी के साथ विनोद के घर पहुंच गया और विनोद के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसे बचाने के लिए उसकी माँ भूरी बाई और भाई संतोष मरकाम वहाँ पहुंचे , उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की गई |  मारपीट में विनोद को सिर पर गंभीर चोट लगी है | जबकि माँ-बेटे को मामली चोट आई है|  मारपीट के बाद दोनों वहां से फरार हो गए | उन्होंने इसकी सूचना 108 को दी| उन्होंने तत्काल घटना स्थल पहुंचकर उन्हें पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया | जहाँ उपचार जारी है | ख़बर लिखे जाने तक पुलिस में फ़ोन कर सूचना दी गई थी |

See also  CG : शराब में गई पत्नी की आबरू, घर आए दोस्त ने पति को पैसे देकर भेजा शराब लाने, जाते ही उसकी पत्नी को बनाया अपनी हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार