Johar36garh (Web Desk)|दर्री स्थित हसदेव ताप विद्योत परियोजना HTPP में 50 फ़िट ऊंचाई से गिरकर एक ठेका श्रमिक की मौत हो गयी है बताया जा रहा है की मेसर्स महामाया इंटरप्राइजेस कंपनी में ठेके पर कार्यरत रमेश सिंह गोंड 50 फिट ऊंचाई पर बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहा था अचानक पेअर फिसला और श्रमिक रमेश 50 फिट निचे आ गिरा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी हालाँकि साथी श्रमिकों ने उसे तत्काल ट्रामा सेंटर ले गए लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया पुलिस मौके पर पहुंच कर वैधानिक कार्यवाही कर रही है दरअसल दर्री स्थित हसदेव ताप विघुत्त संयंत्र में मंगलवार की शाम लगभग 4:45 में एक मजदूर कार्य के दौरान हताहत हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे विधुत्त संयंत्र में अफरातफरी मच गयीं। मौके पर अधिकारी, कर्मचारी व मज़दूरों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना के लगभग 10 मिनट बाद सीएसईबी के विभागीय एम्बुलेंस से घायल रमेश को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत रमेश को मृत घोषित कर दिया।जहाँ मृतक रमेश के शव को मरचुरी में रखा गया है।
बहरहाल घटना की जानकारी दर्री थाना में दे दी गयी है। वही इस घटना के पश्चात फिर से सुरक्षा उपकरण की अनदेखी व लापरवाही होने की बात भी सामने आ रही है।वर्तमान में संयंत्र के भीतर कई स्थानों में बगैर सुरक्षा उपकरण हेलमेट,सेफ्टी शूज़,सुरक्षा पेटी के तंग व खतरनाक जगहों पर मज़दूरों को कार्य करते देखा जा सकता। बहरहाल इस पूरे मामले में दर्री पुलिस द्वारा बुधवार को जांच की जाएगी।
