Johar36garh (Web Desk)|धमतरी जिले के बस स्टैंड जाने वाली रोड पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस सेवा संस्था द्वारा उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि की।
जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात करीब 1 बजे की है। राह चलते राहगीरों ने युवक को सड़क पर पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। युवक के बारे में पुलिस को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। उसके सिर पर चोट के निशान है। इससे प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में मौक होना माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।