राजधानी रायपुर में 68 नये संक्रमित,  प्रदेश में मचा हड़कंप

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर कोरोना का हाटस्पाट बन गया है।रायपुर में दोपहर तक एक साथ 65 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. जिसमें 32 CRPF के जवान है. 8 ITBP के जवान है. 6 विदेश से लौटे लोग है. 6 लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोग है. बाकी लोगों की पहचान की जा रही है. सभी को भर्ती करने के प्रक्रिया जारी है. आपको बता दे की कल भी पुरे प्रदेश में 65 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे जिसमे रायपुर के 36 मरीज शामिल थे. अच्छी बात ये है की कल 42 मरीज डिस्चार्ज भी हुए थे.

See also  अब डिस्पेंसरी मजदूरों को सीधे विशेषज्ञ हॉस्पिटल में कर सकेंगे रेफर, श्रम मंत्री ने दिए निर्देश