अकलतरा और बलोदा तहसील में 65 एकड़ शासकीय भूमि में लगा लाल झंडा

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिले की  अकलतरा और बलौदा  तहसील के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में 65 एकड़ शासकीय जमीन  का  सीमांकन किया गया । कलेक्टर यशवंत कुमार के  निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है। शासकीय भूमि में लाल झंडा लगाकर चिन्हांकित किया जा रहा है । इस क्रम में आज  अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व) जांजगीर श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि नगर पंचायत बलौदा क्षेत्र  के 20 एकड़ शासकीय भूमि को नगर पंचायत के एसएमआर सेंटर और गौठान के लिए सीमांकन कर लाल झंडा लगाया गया। इसी प्रकार अकलतरा तहसील के ग्राम परसदा में 45 एकड़ और ग्राम बरगवां में 2 एकड़ शासकीय भूमि का सीमांकन किया गया। शासकीय भूमि के सीमांकन के पश्चात वहां लाल झंडा लगाने की कार्यवाही की गई।

See also  रायपुर : प्रदेश में सौर ऊर्जा के उपभोक्ता ऊर्जा उत्पादक के साथ-साथ बन रहे हैं ऊर्जा दाता : मुख्यमंत्री साय