Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ में बुधवार की शाम चण्डीपारा राईसमील के पास पामगढ़ की ओर से आ रही ईको कार ने सामने से आ रही बाइक को जबरदस्त ठोकर मार दी | जिससे दोनों घायल हो गए, जिसमें एक को गंभीर चोट लगी है | घटना को अंजाम देने के बाद कार मौके से फरार हो गया | 
मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ चण्डीपारा राइस मिल के पास की घटना है धरदेई निवासी किशन साहू और पुरुषोत्तम पटेल किसी काम से अकलतरा गए हुए थे| वे वापस लौट रहे थे की राइसमिल के पास सामने से आ रही कार ने उन्हें ठोकर मार दी | ठोकर से दोनों सड़क के नीचे खेत में जा गिरे, ठोकर से एक युवक का पैर में गंभीर चोट आई है | घटना के वक्त वहाँ मौजूद लोगों ने कार का पीछा किया लेकिन असफल रहे | उन्होंने घायलों को खेत से बाहर निकलकर तिराहे पर बने दुकान की परछी में पहुंचाए | इस दौरान तेज़ बारिश शुरू हो गयी | सूचना पर पहुंची 108 ने घायलों को पामगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया |