बिलासपुर में युवती को मोबाईल पर अश्लील मैसेज करने वाला पकड़ाया, उठवा लेने की देता था धमकी 

Johar36garh (Web Desk)|बिलासपुर में पीडित युवती द्वारा 20 जुलाई को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 31 दिसम्बर 2019 से कोई अज्ञात व्यक्ति अपने मोबाईल नंबर 6261281752, 9826130177 व्हाट्सएप के माध्यम से उसके मोबाईल नंबर पर अभद्र व अश्लील शब्दो का प्रयोग, गाली गलौच, एवं उठवा लेने की धमकी देते मैसेज किया है तथा 16 जुलाई की शाम के समय में फिर से व्हाट्सअप के माध्यम से उसके नंबर पर अश्लील शब्दो का प्रयोग करते मैसेज किया है कि रिपोर्ट पर आरोपी मोबाईल नंबर धरक के विरूद्ध धारा 507, 509 ख भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल को दिया गया,
मामले की गंभीरता को देखते हये आरोपी की धरपकड की कार्यवाही शुरू कर दी गई ,आरोपी मोबाईल नंबर धारक 6261281752,9826130177 की पतासाजी हेतू सायबर सेल को पत्राचार किया गया उक्त मोबाईल नंबर के धारक का नाम हितेश कश्यप पिता निलेश कश्यप उम्र 23 वर्ष साकिन कुदण्ड थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग. स्थायी पता – गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग का होना पता चला जिससे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया । आरोपी से घटना में प्रयुक्त 3 नग मोबाईल जप्त किया गया है प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार किया गया है।

See also  महिला की मिली क्षत विक्षत लाश, दुष्कर्म की आशंका