कटघोरा से अंबिकापुर हाईवे पर ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

Johar36garh (Web Desk)|कोरबा जिला के अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग के बीच में एक ट्रेलर और ट्रक के मध्य जोरदार टक्कर हुई है. इस सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है वहीं दो अन्य बुरी तरह जख्मी हुए हैं| मृतक का नाम संगीत कुमार यादव है. वह जांजगीर-चांपा जिले के कपिस्दा गांव का रहने वाला था. मृतक संगीत विवेक कंट्रक्शन नाम की फर्म में नियोजित था. वही जो दो लोग अन्य ट्रक पर सवार थे उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं. इनमें राजेश गुप्ता व गोलू शामिल है. दोनों पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बम्हनी के रहने वाले हैं. फिलहाल उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है जबकि मृतक संगीत के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है. उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. मामले में मर्ग इंटीमेशन के साथ ही वैधानिक कार्रवाई भी पूरी कर ली गई है.

See also  कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाने के लिए नूंह में नए चेहरों पर दांव खेल सकती है, जानें वजह