ईद-ए-अजहा का त्यौहार सादगी से मनाया जाएगा,  लॉकडाउन के नियमों के मद्देनजर बैठक में लिया निर्णय 

Johar36garh (Web Desk)|राजधानी रायपुर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों की बैठक हुई. प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है. इसी के मद्देनजर बैठक में चर्चा करते हुए तय किया गया कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए ईद-ए-अजहा का त्यौहार सादगी से मनाया जाएगा. किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे. छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड ने प्रदेश के सभी मस्जिदों, ईदगाह, मदरसों के लिए यह दिशा निर्देश जारी किया हैं.

बैठक में यह भी तय किया गया कि ईदगाहों में नमाज नहीं पढ़ी जाएगी. वहीं फजर के तुरंत बाद ईद-ए-अजहा अदा कर ली जाएगी. बेवजह घूमने वालों पर कार्यवाही की जाएगी. ईद मिलन के कार्यक्रम नहीं होंगे. इस दौरान हुई चर्चा में तय किया गया कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के जारी लॉकडाउन के नियम कायदों का पूरा पालन करना होगा.

See also  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति ने जांजगीर-चांपा न्यायालय परिसर का किया औचक निरीक्षण