छत्तीसगढ़ में रेप के आरोप में CRPF का जवान गिरफ्तार

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र के सुकमा जिले से रेप का मामला सामने आई है। खबर है कि एक युवती ने सीआरपीएफ जवान पर रेप का आरोप लगाया है। मामले में आदिवासी समाज की शिकायत के आधार पर आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारएी के अनुसार सीआरपीएफ जवान को मध्यप्रदेश के बालाघाट से लौटने के बाद दुब्बाटोटा क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया था। इस दौरान क्वारंटाइन सेंटर के पास एक युवती को अकेली देखकर जवान की नियत बिगड़ गई और उसने युवती को हवस का शिकार बना लिया। मामले की जानकारी होने पर आदिवासी समाज ने दोरनापाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

See also  Shaheed Veer Narayan Singh, गरीबों के मसीहा की वीर गाथा, जिसने जनता की खातिर दे दी जान