35 करोड़ की डुप्लीकेट NCRT किताबें बरामद, प्रेस में लगाई आग, 12 अरेस्ट

Johar36garh (Web Desk)|मेरठ में एनसीआरटी के डुप्लीकेट किताबें छापने का मामला सामने आया है. यूपी एसटीएफ और मेरठ पुलिस ने मिलकर 35 करोड़ की किताबें पकड़ी हैं. वहीं पुलिस को छह प्रिंटिंग मशीने मिली हैं.

एसटीएफ मेरठ यूनिट के डीएसपी ब्रजेश कुमार ने शुक्रवार को एक गोदाम में छापा मारा जहां से दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसी के साथ बड़ी संख्या में किताबें बरामद हुई हैं जिनपर एनसीआरटी का नाम और लोगो छपा हुआ है.

पुलिस के पहुंचने पर मजदूरों ने बताया कि किताबों की छपाई दिल्ली रोड पर मोहकमपुर एन्कलेव में होती है. पुलिस की रेड की सूचना मिलने पर कुछ लोग आए और प्रिंटिंग प्रेस में सबूत मिटाने की कोशिश करने लगे. पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले. आग को बुझाकर पुलिस ने बहुत बड़ी संख्या में किताबें बरामद की हैं.

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि एनसीआरटी की डुप्लीकेट किताबें उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड और दिल्ली में सप्लाई हो रही थी. गोदाम और प्रिटिंग प्रेस को सील कर दिया गया है. वहीं छह प्रिंटिंग प्रेस बरामद की गई हैं. मौके पर पुलिस ने दर्जन भर से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

See also  छत्तीसगढ़ के मौसम में आया बदलाव, कई जिलो में तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश की संभावना 

पुलिस ने बताया कि एनसीआरटी की किताबें फुटकर विक्रेताओं को 15 प्रतिशत की कमीशन पर मिलती हैं. इनकी छपाई का केंद्र दिल्ली के अलावा कहीं भी नहीं है. वहीं डुप्लीकेट किताबों पर विक्रेताओं को 30 प्रतिशत का कमीशन मिलता है. इसी कारण डुप्लीकेट किताबों का धंधा अपने चरम पर है.