लीलागर नदी में बिनौरीडीह के पास बहे युवक का शव 3 दिन बाद मिला ससहा में

Johar36garh (Web Desk)|बिलासपुर जिला के मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम बिनौरीडीह में 4 लोगो को नदी में नहाना महंगा पड़ गया, आपको बता दे की ग्राम बिनौरीडीह लीलागर नदी के किनारे बसा है जिसके कारण यहां के रहवासी नदी में ही नहाते है और मछली पकड़ कर अपना जीवन यापन करते है ।

3 दिन पहले सुबह 4 युवक लीलागर नदी में नहा रहे थे नदी में तेज बहाव होने की वजह से चारो युवक बह गए जिनमे से 3 युवक कुछ दूरी में जाकर बाहर निकल गया वही पीकू बंजारे पिता ओमप्रकाश बंजारे 20 वर्षीय नदी में बह गया जब दोस्तो के द्वारा परिजनों को पीकू का नदी में बह जाने की जानकारी दी तभी से परिजनों और ग्रामीणों ने पीकू को ढूंढना शुरू कर दिया लेकिन पीकू का कही कोई पता नही चला जिसकी सूचना परिजनों ने पचपेड़ी थाने में दिया ।

जहां आज दोपहर को पचपेड़ी थाना स्टाफ और रेस्क्यू टीम ने पीकू के शव को ससहा के चेक डेम से निकाल लिया जहाँ पीकू की मौत हो गया था ।।

See also  कथावाचक आशुतोष महाराज विवादित बयान के बाद कथा स्थल से गिरफ्तार