पत्रकारों के साथ हुई घटना की जांच करने बनाई समिति, मरकाम ने दो दिनों में मांगी जांच रिपोर्ट

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केशकाल के विधायक संतराम नेताम के संयोजकत्व में जांच समिति का गठन किया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि,समिति कांकेर जिला मुख्यालय में 26 सितंबर को पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना की जांच करेगी। जांच समिति में केशकाल विधायक संतराम नेताम, जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, प्रभारी महामंत्री-प्रशासन रवि घोष शामिल है। जांच समिति तत्काल जिला मुख्यालय कांकेर का दौरा कर पीड़ित पत्रकार और प्रत्यक्षदर्शियों से भेंट, चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होगी। 2 दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कमेटी को प्रेषित करेंगे।

See also  छत्तीसगढ़ : एक व्यापारी ने अपने 2 बच्चो को जहर देकर, खुद लगाई फांसी