पामगढ़ कोसा में 7 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Johar36garh(Web Desk)|जांजगीर जिला के मुलमुला थाना के कोसा में 7 लीटर महुआ शराब के साथ 1 एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| युवक के खिलाफ 34 (2)आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है |

मुलमुला पुलिस के अनुसार ग्राम कोसा में दुर्गा मंदिर के पीछे निवासी फिरन कुमार केवट पिता पुरुषोत्तम केवट 28 वर्ष को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है |  उसके पास से हाथ भट्टी का बना हुआ महुआ शराब मिला| 5 लीटर एक जेरीकेन में था और 2 लीटर एक बॉटल में रखा था |

See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र