Johar36garh News|जांजगीर जिला अकलतरा के ग्राम मुरलीडीह सामी तालाब के पास मुखबिर द्वारा सूचना पर पुलिस ने चारो तरफ से घेराबंदी कर रेड मार कार्यवाही की गई | जिसमें 4 जुआरी को पुलिस ने धर दबोचा अन्य भागने में सफल हो गए |
पकड़े गए जुआरियों में कनुक राम सांडे पिता विशंभर, अरुण कुमार रात्रे पिता लालजी, रामखिलावन राय पिता तिरकेश राय, बरोहन रात्रे पिता बाबूलाल रात्रे सभी निवासी मुरलीढिड के कब्जे से नगद 6000 हजार रुपए व 52 पत्ती ताश को पुलिस ने जप्त किया ताश पत्ती खेल रहे जुआरियों को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारुल माथुर एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के कुशल दिशा निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमान जितेंद्र चंद्राकर के मार्गदर्शन पर विशेष अभियान जुआ सट्टा खेलने वालों पर कार्यवाही किया जा रहा है।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 265/2020 धारा 13 जुआ एक्ट कायम किया गया था तथा प्रतिबंधक कार्यवाही करते हूए इस्ता. क्रमांक 17/83 धारा 151 / 107,116 (3) के तहत न्यायालय में पेश किया गया। रेड कार्यवाही मे थाना प्रभारी के पी टंडन एवं उनकी संयुक्त टीम प्रधान आरक्षक भोलेनाथ तिवारी , नरेंद्र पात्रे , आरक्षक 992, 491, सैनिक 173 का योगदान रहा है।