Johar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज मास्क नहीं पहनने वाले 43 लोगों पर कार्यवाही की गई | तहसील कार्यालय के सामने आज दोपहर तहसीलदार की मौजूदगी और पुलिस विभाग की मदद से ग्राम पंचायत ने जुर्माना काटा | जिसमें कुल 43 लोगों से 30-30 रूपए का कुल 1290 रुपए का चालान काटा गया | इस मौके पर तहसीलदार श्रीमती जयश्री पथे, पामगढ़ पुलिस, पामगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच तेरस राम यादव, सचिव सकून साहू और पंच मौजूद थे |