छत्तीसगढ़ में ट्रेलर और कार में जबरजस्त भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, 2 मौत, 2 घायल 

Johar36garh News|रायगढ़ सारंगढ़ नेशनल हाइवे पर चिखली-रैबार के पास एक ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए वही इस हादसे में कार में सवार बोरवेल व्यवसायी और उसके साथी की मौत हो गई तो दो अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए है,

मिली जानकारी के अनुसार जिले के पुसाैर थाना क्षेत्र के रायगढ़ सारंगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिलखी-रैबार के पास ट्रेलर और कार में जबरजस्त भिड़ंत हाे गई , बताया जा रहा है कि तेलीपाली पुसाैर निवासी तिलकराम पटेल बाेरवेल मशीन के पार्ट्स लेने रायपुर जा रहे थे। कार नंबर सीजी-13एके-7312 से में उनके साथ उनके दाेस्त और साथ में काम करने वाले वेदप्रकाश सिदार, रामचरण और सरपंच पति राेहिणी पटेल थे।

चारों कार से काेड़ातराई हाेते हुए सारंगढ़ हाइवे पर चिखली- रैबार के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रेलर सीजी13एक 5945 के ड्राइवर को झपकी आ गई। उससे स्टेयरिंग दाहिनी तरफ मूड़ गया। जब तक ड्राइवर की आंख खुलती कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि उसमें बैठे दो लोग कार से छिटककर बाहर गिरे। दो लोग गाड़ी में फंसे रह गए। कार चला रहे व्यवसायी तिलकराम पटेल की माैके पर ही माैत हाे गई।

See also  शिवरीनारायण : अनियंत्रित होकर लकड़ी के गोले से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत

जबकि दुर्घटना में राेहिणी, रामचरन, वेद प्रकाश बुरी तरह से घायल हाे गई,घटना की सुचना मिलते ही माैके पर पहुची पुलिस ने घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही वेदप्रकाश (26) ने भी दम तोड़ दिया। और वही बाकि घायलाें का रायगढ़ में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रेलर चालक विभाष कुमार प्रजा निवासी लैलूंगा काे गिरफ्तार किया गया है।घटना के बारे में आरोपी चालक विभाष कुमार प्रजापति ने बताया कि वह रायगढ़ की आेर से खाली ट्रेलर लेकर आ रहा था। चिखली के पास पहुंचते ही उसे अचानक झपकी आ गई। जिससे गाड़ी का स्टेयरिंग घूम गया और कार ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालाक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई में जुट गई है