Johar36garh News|3600 मेगावाट क्षमता वाले बिजली घर के एस के महानदी पावर कम्पनी में मजदूरो को पिछले 3 साल से किसी भी प्रकार का इंक्रीमेंट नही दिया गया है| जिससे मजदूरो में भारी रोष व्याप्त है| छः ग पावर मजदूर संघ (एच एम एस) ने कारखाना प्रबन्धन और प्रशासन को मजदूरो के वेतन वृद्धि के संबंध में पत्र दिया है | जिस पर प्रबन्धन ने किसी भी प्रकार का पहल नही किया है|
संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद साहू ने बताया कि हमारे संघ के तरफ से कारखाना प्रबन्धन और जिला प्रशासन में इस संबंध में पुनः पत्र दिया गया है परंतु कारखाना प्रबन्धन का रवैया पूर्ण रुप से मजदूर विरोधी है इसलिए आंदोलन की चेतावनी दी गयी है| जिसके लिए मजदूरो के साथ बैठक करके आगे की रणनीति तैयार की जा रही है| उन्होंने आगे बताया कि कारखाना प्रबन्धन ने बड़े ही चालाकी से मजदूरो के लिए घोषित न्यूनतम वेतनमान 17 हजार रूपये प्रतिमाह को विवाद का बहाना बना कर मजदूरो के साथ छल किया है, जिसके लिए मजदूर आक्रोशित है, जिसके लिए 1 नवम्बर को शाम 6 बजे भगत कुआँ मंदिर परिसर पर बैठक हुआ और मजदूरो ने एक स्वर में कहा कि इंक्रीमेन्ट नही मिलेने पर आंदोलन में एच एम एस यूनियन के साथ है।