JJohar36garh News|जांजगीर जिला अकलतरा के ग्राम कल्याणपुर में नहर में गिरने से युवक की मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लटिया गांव का शशिभूषण सिंह, शराब पीने का आदी था. कल शाम को वह पास के ही कल्याणपुर गांव का गया था. आज सुबह उसकी नहर में लाश मिली. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया.
