गाली-गलौज से तंग आकर पति ने लाठी से पीटकर पत्नी की ले ली जान

JJohar36garh News|बिलासपुर जिला के कोटा में पत्नी की गाली-गलौज से तंग आकर पति ने लाठी से पीटकर जान ले ली। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी मानसिक रोगी थी। आरोपी ने हत्या के बाद खुद थाने पहुंच कर आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं हत्यारा पति पुलिस की गिरफ्त में है।


रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदइयाँ में रहने वाला परमेश्वर साहू 28 वर्ष सब्जी बेच कर अपना जीवन निर्वाह करता है। जानकारी के मुताबिक उसकी पत्नी पूर्णिमा साहू 23 वर्ष मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, जिसका बिलासपुर सहित कई और शहरों में इलाज भी कराया पर वह ठीक नहीं हो रही थी। बताया जाता है कि अक्सर वह अपनी बीमारी की वजह से पति के साथ गाली-गलौज और झगड़ा किया करती थी। शुक्रवार को भी वह इसी तरह पति से झगड़ा करते हुए उसे गालियां दे रही थी, जिससे परमेश्वर साहू का धैर्य जवाब दे गया और उसने पास में रखी हुई लाठी उठाई और पूर्णिमा साहू पर हमला कर दिया। जिससे उसकी जान चली गई।

See also  सक्ती में दिनदहाड़े लड़की का मर्डर, प्रेम संबंध से शुरू हुआ विवाद बनी हत्या की वजह, 4 लाख रुपये में तय हुई सुपारी, बाहर से बुलाए गए शूटर, 9 गिरफ्तार

पत्नी की हत्या करने के बाद परमेश्वर साहू खुद ही रतनपुर थाने पहुंच गया और पूरे घटना की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। उसके इस इकबालिया बयान से पुलिस भी सन्न रह गई और तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। घर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि महिला की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल हत्यारा पति पुलिस की गिरफ्त में है।