छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, 15 लोग घायल

JJohar36garh News|धमतरी में सड़क हादसे में 15 लोग घायल हो गये है। वहीं घायलों में आठ लोग गंभीर बताए जा रहे है, जिनका इलाज नगरी अस्पताल में जारी है। जानकारी के मुताबिक घटना नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरडुला की है। पिकप चालक जितेंद्र मरकाम आज अपनी गाड़ी में भरकर 15 लोगों को भर कर ग्राम खल्लारी बालोद के लिए निकला हुआ था। तभी डोंगरडुला के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने ओवर टेक करते हुये जोरदार टक्कर दे मारी। घटना में पिकप वाहन अनबैलेंस होकर पेड से टकरा गयी। हादसे में वाहन सवार 15 लोग घायल हो गये, जिसके बाद थाने में इसकी जानकरी दी गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस हादसे में आठ लोग गंभीर बताए जा रहे है, जिनका इलाज जारी है।
घटना में घायल लोगों में दानवींर नेताम पिता औसत राम नेताम 20 साल, चंद्र भूषण निषाद पिता सूरेस निषाद 20 वर्ष, सागर नेताम पिता सत्रुहन नेताम उम्र 14 वर्ष, तरुण पटेल पिता नारद पटेल उम्र 22 वर्ष, परमेश्वर ध्रुव पिता भुखन लाल ध्रुव उम्र 23 वर्ष भूपेन्द्र पिता कैलाश गोंड उम्र 19 वर्ष, योगेश मरकाम पिता शिशुपाल मरकाम उम्र 19 वर्ष सभी बोधसेमरा निवासी ,जितेंद्र मरकाम पिता मुन्ना लाल मरकाम उम्र 25 वर्ष साकिन महुआ बाहरा, बोधसेमरा निवासी गोपेश भट पिता जयमल ,हितेश पटेल पिता कचरू पटेल, तामेश्वर नेताम पिता दशरू नेताम, यतिन ध्रुव पिता अशोक ध्रुव और माखन साकिन बेलर गांव को ज्यादा चोट आने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया है

See also  छत्तीसगढ़-कबीरधाम में चोर गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार, 16 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जब्त