देखें विडियो पामगढ़ को क्या-क्या मिली सौगात

JJohar36garh News|जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आज आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले को 1082.42 करोड़ रुपए  के 1255 विभिन्न कार्यों की सौगात दी। जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में वृहद किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा 262.108 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 419 कार्यो का लोकार्पण  और 820.938 करोड़ रूपए के 836 विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन किया गया।
     आज मुख्यमंत्री के करकमलों से जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया उनमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 13.855 करोड़ रूपये के 18 कार्य, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 1.62 करोड़ रूपयें की लागत एक कार्य,  मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना – 12.431 करोड़ रूपयें के 26 कार्य,  स्कूल शिक्षा विभाग के 2.9 करोड़ रूपयें के 02 कार्य,  आयुर्वेद विभाग 27 लाख रूपयें की लागत के कार्य, गृह निर्माण मंडल के 5.15 करोड़ रूपये  के चार कार्य  लोक निर्माण विभाग के 200 करोड  रूपये के 24 कार्य,  स्वास्थ्य विभाग के 3.26 करोड़ रूपयें के 08 कार्य और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 22.51 करोड़ रूपयें  के 334 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
     इसी प्रकार आज जिन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया उनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 31 करोड़ 49 लाख रुपए के 228 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 514.15 करोड रुपए की 68 कार्य, जल संसाधन विभाग के 19.235 करोड़ रूपए के 04 कार्य,  स्कूल शिक्षा विभाग के 1.21 करोड़ रूपयें के 03 कार्य,   मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 15.56 करोड़ रूपयें के 12 कार्य शामिल है। इसी प्रकार क्रेडा के 7.125 करोड़ रूपये के 132 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 139.420 करोड़ रूपयें की लागत के 370 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 89.045 करोड़ रूपये के 16  कार्य और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 3.710 करोड़ रूपयें की लागत के 03 कार्यों  का भूमि पूजन किया गया।

See also  पामगढ़ में अवैध रकम के साथ युवक गिरफ्तार, साथ में मिले सील व स्टाप