पामगढ़ में रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं करने पर 4 पटवारियों को शो कॉज नोटिस, एसडीएम डहरिया की बड़ी कार्यवाही

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के तहसील पामगढ़ में आदेश पारित करने के बाद भी रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं करने को एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए 4 पटवारियों के शो कॉज नोटिस जारी किया है| तहसील पामगढ़ में ऐसे 172 प्रकरण हैं जिनमें आदेश पारित करने के बाद भी अब तक रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं किया गया है। 

 जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार द्वारा ऑनलाइन नामांतरण एवं बटवारा के प्रकरण में आदेश पारित करने के बाद भी पटवारियों द्वारा रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं किया गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पामगढ़ करुण डहरिया ने संबंधित पटवारियों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 क (ख) के विपरित होने के  कारण शो  कॉज़  नोटिस जारी किया है।  तहसील पामगढ़ में ऐसे 172 प्रकरण हैं जिनमें आदेश पारित करने के बाद भी रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं किया गया है। पटवारी गोविंद कंवर ने 28 प्रकरण,   देवर्षि कैवर्त्य ने 22 प्रकरण,सत्येन्द्र भारद्वाज ने 18 प्रकरण ,साधना धीवर ने 10 प्रकरण में आदेश पारित होने के बावजूद रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं किया है। इस प्रकार कुल 172  प्रकरण में से 78 प्रकरण में केवल इन 4 पटवारियों के कारण रिकॉर्ड दुरुस्ती नहीं हो पाया है।

See also  छत्तीसगढ़-के डिप्टी सीएम साव ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज की घटना को बताया दुर्भाग्यजनक, ममता बनर्जी की भूमिका निंदनीय