गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में मुड़पार पहुंची पामगढ़ विधायक

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के ग्राम पंचायत मुड़पार शिवरीनारायण मैं एक दिवसीय गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पामगढ़ की विधायक श्रीमती इंदु बंजारे शामिल हुई| विशिष्ट अतिथि पामगढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक दूज राम बौद्ध थे |

कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई विधायक श्रीमती बंजारे ने कहा की बाबा जी द्वारा दिए सन्देश का हम सभी को पालन करना करना चाहिए, उनका सन्देश मानव जीवन को सही राह दिखाता है| सभी मानव को एक सामान बताते हुए सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है|

कार्यक्रम में गांव के सरपंच अशोक कुमार मांडले, सत्रुहन नेताम, चंद्रहास बजाज, शिव कुमार बंजारे, ग्राम दुरपा के सरपंच दीपक जाहिरे, गोविंद बंजारे, दीनदयाल बंजारे एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए|

See also  छत्तीसगढ़-रायगढ़ में डंडे से पीटकर साथी को मार डाला, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा