बिलासपुर में लॉकडाउन का ऐलान, आवश्क सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें रहेंगी बंद

JJohar36garh News|बिलासपुर में आगामी 14 से 21 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने पर फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर महापौर, कलेक्टर और कांग्रेस शहर अध्यक्ष की बैठक में यह निर्णय लिया गया। असल में प्रदेश के साथ बिलासपुर की स्थिति भी लगातार बिगड़ती जा रही है। शनिवार को अधिकृत रूप से बिलासपुर में 897 नए मामलों की पुष्टि हुई तो वहीं 8 लोगों ने कोरोना के चलते अपने प्राण गंवा दिए।

प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिए गए हैं जहां कोविड के मामले बिलासपुर से कम है लेकिन बिलासपुर में लॉकडाउन पर फैसला नहीं लिया गया, जबकि स्वयं विधायक शैलेश पांडे ने भी मुख्यमंत्री से इस संबंध में चर्चा कर कलेक्टर को बिलासपुर में लॉकडाउन लगाने निर्देशित करने का आग्रह किया है।

कुछ दिन पहले तक जो मुख्यमंत्री और विधायक लॉकडाउन के खिलाफ थे आज वही लोग लॉक डाउन की मांग कर रहे हैं। इसी दौरान बिलासपुर में यह अफवाह भी जोरों पर है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के परिवार से जुड़ी किसी सदस्य का विवाह बिलासपुर में होना तय है जिसके लिए ही इस पर फैसला नहीं लिया जा रहा।

See also  छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में 22  कमर्चारी की आज रिपोर्ट आई पॉजिटिव

हालांकि इस बात की कहीं से पुष्टि नहीं हो पाई है। इन्हीं सब कयासों के बीच आखिरकार बिलासपुर में भी पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर फैसला ले लिया गया है। बिलासपुर में भी पूर्ण तालाबंदी की जाएगी। इस बार का लॉकडाउन पहले से कहीं अधिक सख्त होगा। पेट्रोल पंप, स्वास्थ्य सेवा मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी संस्थान बंद रहेंगे।

केवल अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल प्रदान किया जाएगा, तो वही मेडिकल स्टोर और दूध विक्रेताओं को इससे सशर्त छूट दी गई है। हालांकि दूध प्रदान करने का समय निश्चित किया गया है। पेट्रोल पंप पर इस दौरान सिर्फ सरकारी सेवा, एंबुलेंस, पुलिस वाहन आपात सेवा, इमरजेंसी सेवा से जुड़े लोगों को पहचान पत्र दिखाने पर ही पेट्रोल दिया जाएगा। इस दौरान सभी व्यवसायिक संस्थान, सब्जी दुकान बंद रहेंगे। जिले में अफसरों को लॉकडाउन में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।