पत्नी और बच्चे के बाद पति ने भी तोडा दम, जांजगीर जिला का मामला

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के ग्राम तिलई में पारिवारिक विवाद के बाद हुई आगजनी में घायल पति ने भी 5 दिनों चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया| मृतक की पत्नी और बच्चे की मौत पहले ही सिम्स में हो चुकी है| इस तरह एक विवाद ने पूरा परिवार को तबाह कर दिया|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तिलाई में नरेश वर्मा कम्प्यूटर आपरेटर का कार्य करता था. दो-ढाई साल पहले कापन गांव की नेहा वर्मा से नरेश वर्मा की शादी हुई थी. दोनों में अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे. इस बीच घटना के दिन भी दोनों में जमकर विवाद हुआ जिसके बाद गुस्से में आकर पत्नी नेहा वर्मा ने अपने ऊपर केरोसीन डालकर खुद पर और अपने 14 माह के बेटे पर आग लगा ली. जिसे  पति बचाने पहुंचा तो पत्नी ने गुस्से में उस पर भी केरोसीन उड़ेल दिया. इससे पति भी आग की चपेट में आ गया. पति ने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई.

See also  छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: मकान में घुसी बस, 5 यात्रियों की मौत

इधर, आग से पत्नी और 14  माह  का मासूम बेटा बुरी तरह झुलस गए. ग्रामीण, जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, सिम्स में पत्नी और बेटे ने दम तोड़ दिया. जबकि गम्भीर रूप से घायल पति को रायपुर के निजी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया|  जिसकी 5 दिन इलाज चलने के बाद मौत हो गई| |रायपुर के अस्पताल की जांच में नरेश वर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव भी आई थी. ऐसे में अब उसका कोरोना गाईडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा|