पामगढ़ में 20 लीटर महुआ शराब के साथ 2 गिरफ्तार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में 20 लीटर महुआ शराब के साथ 2 युवको को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| उनके खिलाफ धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है |

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिलौनी निवासी ओम प्रकाश बघेल और निकेश यादव बाइक में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को बेचने के लिए ले जा रहे थे | पामगढ़ पुलिस ने घेराबंदी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कच्ची शराब और प्रयुक्त बाइक को जप्त किया गया | पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड के बाद जेल भेज दिया है |

See also  धर्मांतरण विवाद पर बवाल: चर्च में तोड़फोड़, गांव में तनाव, पुलिस तैनात