CG : बस और कार में जबरदस्त भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, विधायक पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत

JJohar36garh News|कोरबा जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया | बस और कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई | जिसमें कार सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई | घटना में मरवाही विधायक पुत्र की भी मौत होने की सूचना मिल रही है | सभी विद्युत विभाग से जुड़े हुए थे | जो बांगो परियोजना से लौट रहे थे |  घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली के पेट्रोल पंप के पास रात 12:30 बजे की है |

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में मरवाही विधायक के के ध्रुव के पुत्र बांगों विद्युत विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ध्रुव, जूनियर इंजीनियर कुशल कुमार कंवर और ठेका श्रमिक शंकर सिंह पोर्ते शामिल है |

बताया जा रहा है की रात्रि तकरीबन 12:30 बजे कार से बांगों वापसी के दौरान कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली के पास पेट्रोल पंप के समीप अम्बिकापुर की ओर से आ रहे रॉयल बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी जोरदार थी की तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

See also  CG: युवक की मिली अधजली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा SDOP ईश्वर त्रिवेदी तथा थाना प्रभारी नवीन देवांगन तथा बांगों पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और दर्घटना ग्रस्त कार बस में जाकर फंस जाने की वजह से तीनों मृतकों के शव को घण्टो रेस्क्यू कर गैस कटर के जरिये निकाला गया.